यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजकीय संस्कृत विद्यालय फूटा दरवाजा पुराना शहर धौलपुर में कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अनुसूचित जाति एकता परिषद की मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल भूतिया राष्ट्रीय महासचिव एबीएसएस के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुभारंभ करने से पहले मुख्य अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राष्ट्रीय महासचिव एबीएसएस मांगीलाल भूतिया ने कहा कि जिला कार्यकारिणी व सभी संगठनों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया तथा जनचेतना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के रोकथाम के लिए सब को आगे आना चाहिए अमित कुमार कर्दम प्रवक्ता ने बताया कि एससी वर्ग की पिछले 3 वर्षों से छात्रों की पूर्व मैट्रिक उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं आ रही है deo लेवल से करीब 96 लाख रुपए मार्च 2020 में लौटा दिये गए और लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जो आम आदमी तक नहीं पहुंच पा रही हैं अनुसूचित जाति एकता परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां, अंधविश्वास तथा व्यसन जैसी क्रियाएं पनप रही हैं जिनसे समाज मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक रूप कमजोर होता जा रहा है और उनसे दूर रहने की सलाह दी।
सुभाष सोनी ने कहा कि हमें गरीब व बेसहारा बच्चों को निशुल्क पढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए जिनसे उनका भविष्य बन सके मुख्य वक्ता के रूप में पहलाद रजक, अरविंद रजक, डॉ उदल सिंह, रोशनलाल, बृजेश व्यास, अजय बिलोनिया, प्रताप सिंह रहे। इस कार्यक्रम का संचालन वीरू रजक द्वारा किया गया। इस मौके पर महेश रजक, कुमर सेन, ओमप्रकाश कचन, रामसिंह इन्दोरिया, कन्हैया लाल, विनोद देशराज, भूरा अनीत कुमार, महेंद्र सिंह कोली, मोती लाल, हरिओम, रामलखन भास्कर आदि लोग उपस्थित थे।
