बहराइच स्पेशल पुलिस टीम ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी  | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच स्पेशल पुलिस टीम ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी  | New India Times4 अदद लोहे का ड्रम,02 अदद पिपिया प्लास्टिक के, 04 अदद पतीला जिसमें अवैध शराब बनायी जा रही थी मय अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर तथा 20 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

  पुलिस अधीक्षक  बहराइच के कुशल निर्देशन में गठित जनपद की स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मोतीपुर में ग्राम लोनियनपुरवा टेपरा में माया उर्फ मायाराम तथा मुन्नीलाल अपने 2 सहयोगियों रमाकांत और उमेश द्वारा काफी बड़ी मात्रा में अवैध नाजायज कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिस पर 21.05.2017 को जनपद की स्पेशल पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर छापा मारकर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 4 अदद लोहे का ड्रम, 4 अदद पतीला जिसमें अवैध शराब बनाई जा रही थी, 2 अदद पिपिया प्लास्टिक कि मय अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 20 कुंतल लहन को नष्ट किया गया।​बहराइच स्पेशल पुलिस टीम ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी  | New India Timesउपरोक्त प्रकरण में थाना मोतीपुर में अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 907/17 तथा 908/17 धारा 60(2) 63 EX ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया , तथा सभी अभियुक्तगणों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

By nit