योगी सरकार में आइएएस की हत्या से साबित होता है कि पूरा उत्तर प्रदेश अपराधियों से कराह रहा है : सरिता पटेल | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​योगी सरकार में आइएएस की हत्या से साबित होता है कि पूरा उत्तर प्रदेश अपराधियों से कराह रहा है : सरिता पटेल | New India Timesयूपी अपराधों से कराह रहा है। अपराधियों का आतंक बढ़ा है। खुलेआम अनुराग तिवारी (आइएएस) की हत्या से साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों का ही राज है। भाजपा सरकार में यह बात जन कल्याण संरक्षण एसोशिएसन की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पटेल ने कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के मामले में राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। ​

योगी सरकार में आइएएस की हत्या से साबित होता है कि पूरा उत्तर प्रदेश अपराधियों से कराह रहा है : सरिता पटेल | New India Timesशहर के डिगिहा स्थित संगठन के कार्यालय सभागार में कार्यकताओं के साथ बैठक करते हुए जन कल्याण संरक्षण एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पटेल ने कहा कि लखनऊ में दिन दहाड़े आईएएस अनुराग की हत्या कर दी गई, अब तक यूपी पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की घटना हो या गाजियाबाद में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ का मामला किसी भी मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। जिले में थाने भगवा दलालों के हाथों में हैं। घरों में बहू बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी सप्ताह में राज्यपाल से मिलकर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के मामले में हस्तक्षेप करने के साथ आईएएस अनुराग तिवारी हत्या का खुलासा करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit