मप्र विधानसभा उपचुनाव: ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रही हैं जीत का दावा | New India Times

शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

मप्र विधानसभा उपचुनाव: ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रही हैं जीत का दावा | New India Times

मध्यप्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ग्वालियर-चंबल संभाग में लगभग 34 सीटें हैं जिनमें से 16 सीटों पर उपचुनाव होना है। ये सभी 16 सीटें कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए और अब मौजूदा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली हैं इसलिए भाजपा का ये दावा है कि 16 सीटों के उपचुनाव में भाजपा सभी 16 सीटें जीतेगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी सभी 16 सीटों पर जीत का दावा कर रही है।

2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल संभाग की सभी 34 सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा देखने को मिला था। कांग्रेस ने 34 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 7 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था और 1 सीट बसपा की झोली में चली गई थी।
भाजपा ने दावा किया है कि ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों पर भाजपा का ही कब्ज़ा होगा क्योंकि जो हमारा वोटर है वो वोटर तो हैं ही हमारा इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया के जो वोटर हैं वो भी हमारे साथ हैं इसलिए भाजपा को इन 16 सीटों पर चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने दावा किया हैं की उपचुनाव में इस संभाग की 16 सीटें कांग्रेस के कब्ज़े में आएंगी क्योंकि जनता ने वोट कांग्रेस को दिया था सिंधिया को नहीं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा ने तो यहां तक कह दिया कि सिंधिया विधानसभा उपचुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी ले आएं तब भी एक सीट नहीं जीत पाएंगे।

कांग्रेस और भाजपा के जीत के दावे कितने सही हैं ये तो चुनाव होने के बाद पता चलेगा लेकिन ये बात तो बिल्कुल तय है कि दोनों पार्टियों की जीत की राह आसान नहीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.