झूठी शादी कर तलाकशुदा महिला को किया प्रेग्नेंट, पुलिस आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

झूठी शादी कर तलाकशुदा महिला को किया प्रेग्नेंट, पुलिस आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

तलाकशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर झूठी शादी करने वाले पुलिस आरक्षक के खिलाफ शारीरिक शोषण के तहत जनक गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि कमल कोटिया जो कि जनकगंज थाना पुलिस में आरक्षक था उसने गोल पालिया की रहने वाली महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा होते हुए। दूसरा विवाह किया और इस बात से तलाकशुदा महिला को अपनी पत्नी मानते हुए, अपनी पहली शादी से अनभिज्ञ रखा। इतना ही नहीं आरक्षक और महिला के बीच बने संबंधों से महिला गर्भवती हुई तो पुलिस आरक्षक ने महिला का साथ छोड़ दिया। जब महिला ने पनप रहे बच्चे को लेकर आरक्षक से गुहार लगाई तो उसने पुलिस का रौब झाड़ते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस आरक्षक की नियत को भागते हुए महिला ने जनक गंज थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसके ब्याहब पर जनक गंज थाना की महिला सब इंस्पेक्टर दिव्या तिवारी ने आवेदक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर। पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में ला दी है। बताया गया है कि जल्द ही झारखंड पुलिस वर्तमान में लाइन अटैच आरक्षक कमल कोटया की गिरफ्तारी के प्रबंध कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.