नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर आने पर उनका स्वागत कार्यक्रम रहा फीका | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर आने पर उनका स्वागत कार्यक्रम रहा फीका | New India Times

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट खेमे में पहले विभक्त कांग्रेस विधायक दल के घटनाटक्रम में सचिन पायलट को हटाकर गोविंद सिंह डोटासरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डोटासरा पहली दफा अपने गृह क्षेत्र सीकर आने पर उनके हुये इस्तकबाल कार्यक्रम में अधिकांश कांग्रेसी विधायकों व नेताओं ने दूरी बनाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों मे तेजी के साथ चक्कर काट रही है। निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खण्डेला व बगावत करके कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से बाहर किये गये नीमकाथाना के पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल ने जिले की सीमा सरगोठ में डोटासरा का स्वागत किया। रमेश खण्डेलवाल तो सरगोठ से ही निकल लिये पर महादेव सिंह सरगोठ से डोटासरा के साथ साथ उनके सीकर निवास तक साथ आये एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली बाद में डोटासरा के निवास पर सीधे पहुंचे।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अध्यक्ष बनने के बाद आज सीकर पहली दफा आने पर जिले की सीमा सरगोठ में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने के बाद उनके सीकर शहर स्थित अपने निवास स्थान तक आने पर काफी जगह खासतौर पर सेवादल व युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। सीकर शहर के बजरंग कांटे के पास सभापति जीवण खा व नगर परिषद के पार्षदों ने डोटासरा का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कल जारी किये कार्यक्रम मे कोराना के चलते डिस्टेंस बरतने की अपील भी की गई थी।
सीकर जिले की आठ विधानसभा सीटो मे से सात पर कांग्रेस विधायक मोजूद होने के बावजूद स्वयं डोटासरा के अलावा एक मात्र कांग्रेस के फतेहपुर विधायक हाकम अली उनका इस्तकबाल कार्यक्रम मे सीधे उनके निवास आकर शिरकत की एवं बाकी पांच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, दांतारामगढ विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री व शहर विधायक राजेन्द्र पारीक, व पूर्व मंत्री व धोद विधायक परशराम मोरदिया पूरे कार्यक्रम मे कही भी नजर नही आये। इनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रहे चोधरी नारायण सिंह व पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा उम्मीदवार रहे सुभाष महरिया भी पूरे कार्यक्रम मे नजर नही आये।

कुल मिलाकर यह है कि हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने लक्ष्मणगढ़ विधायक व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को मुख्यमंत्री गहलोत समर्थक विधायकों की जयपुर की होटल की बाड़ेबंदी में अचानक सचिन पायलट को हटाकर तत्तकालीन प्रभारी महामंत्री अविनाश पाण्डेय की सिफारिश पर अध्यक्ष बनाया गया बताते हैं। कल शाम तक डोटासरा के सीकर आने को लेकर क्षेत्र में चारों तरफ काफी उत्साह दिखने व स्वागत की बड़ी तैयारी होती देखी जा रही थी लेकिन शाम होते होते ज्योंही अविनाश पाण्डेय को हटाने की खबर फैली तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में पता नहीं क्या संदेश गया कि आज उनमें से अधिकांश डोटासरा की अगुवानी व उनके स्वागत कार्यक्रम से नदारद नजर आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article