अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर पहुंचे एसपी अजय पांडे, माता रानी के दरबार में टेका मत्था | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर पहुंचे एसपी अजय पांडे, माता रानी के दरबार में टेका मत्था | New India Times

शारदीय नवरात्रि की पावन सप्तमी तिथि की रात्रि में छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सप्तमी की रात्रि पहुंचे एसपी, आरती के बाद किया निरीक्षण

मां हिंगलाज मंदिर में महाआरती के उपरांत एसपी अजय पांडे ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कलश स्थल और भंडारा स्थल का जायजा लिया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासनिक अमला और समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य, अंबाड़ा चौकी प्रभारी चेतन मर्सकोले तथा स्थानीय पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक के दौरे से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों में संतोष देखा गया।

मां हिंगलाज मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र

अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.