ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

गणेशोत्सव, गणेश विसर्जन, कावड़ उत्सव और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटील को स्पॉटऑन ग्लोबल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड (Spoton Global Group Pvt. Ltd.) की टीम और ऑटो-कैब चालकों की ओर से सम्मानित किया गया।
त्योहारों के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी आवाजाही के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास किए। निरीक्षक विलास पाटील ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहकर यातायात का नियोजन और नियंत्रण सुनिश्चित किया, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित होने की स्थिति से बचा जा सके।
इस अवसर पर स्पॉटऑन ग्लोबल ग्रुप के सीईओ अवेस सिद्दीकी, निदेशक ताबिश मिर्जा, यातायात पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में ऑटो और कैब चालक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने निरीक्षक विलास पाटील के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

