हज वेलफेयर सोसायटी की चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में होगी, देशभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज वेलफेयर सोसायटी की चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में होगी, देशभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की जिला इकाई बुरहानपुर के जिला मीडिया प्रभारी (कॉन्फ्रेंस) क़दीर मोहम्मद ने बताया कि सोसायटी से जुड़े प्रदेशभर के जिम्मेदार पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान और खिदमत-ए-हज के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से आगामी 20 दिसंबर 2026 को बुरहानपुर में मध्य प्रदेश यूनिट की चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस को ‘मिशन लब्बैक’ नाम दिया गया है।

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकीत खान (खंडवा) ने बताया कि बुरहानपुर के हुसैन मैरिज हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा सोसायटी की दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।

सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कॉन्फ्रेंस के मुख्य संयोजक सैय्यद रियाज़ (धार, मध्य प्रदेश) ने बताया कि जिला हज वेलफेयर सोसायटी, बुरहानपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में सोसायटी से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा।

शनिवार को बुरहानपुर में संपन्न हुई कॉन्फ्रेंस कमेटी की बैठक में हाजी मोहम्मद अली अंसारी (दादा) को जिला संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोईन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल मतीन होंगे। वहीं, शाही जामा मस्जिद के युवा मुतवल्ली एवं युवा धार्मिक विद्वान हज़रत सैय्यद मोहम्मद अनवार उल्लाह शाह बुखारी को कॉन्फ्रेंस का संरक्षक बनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.