सहकारी संघ की बेशकीमती जमीन पर हो रहा है अवैध्य कब्जा, जिम्मेदार मौन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सहकारी संघ की बेशकीमती जमीन पर हो रहा है अवैध्य कब्जा, जिम्मेदार मौन | New India Times

कस्बा अलीगंज में मुख्य चौराहे पर मौजूद सहकारिता विभाग की कीमती जमीन गाटा संख्या 685 पर पिछले कई वर्षों से लगातार कब्जा होता जा रहा है। जमीन करीब 5 बीघा है जिसमें अफसरों की अनदेखी से पक्का निर्माण भी होता जा रहा है। जमीन पर एक स्कूल के साथ साथ पुलिस के भी कब्जे का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की भूमि अन्यत्र गाटा संख्या 709 पर है, उसके बाबजूद भी वो सहकारी संघ की जमीन पर कब्जा जमाए हैं। किसानों का कहना है उक्त जमीन के एक हिस्से को भूमाफियाओं द्वारा अपनी कृषि योग्य भूमि में भी मिला लिया गया है।

कुल मिलाकर सहकारी विभाग के अफसरों की मिलीभगत कहें या चुप्पी जिनकी वजह से कीमती जमीन पर कब्जा व निर्माण होता जा रहा है। वहीं सहकारी विभाग की दयालुता देखिए खुद का आफिस और खाद गोदाम किराए पर चला रही है, जिससे विभाग को लाखों का किराये की चपत सालों साल से लग रही है। 

क्षेत्रीय किसान सेवकराम, चमन, शमशेर सिंह आदि ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर सहकारी विभाग को अब तक हुई आर्थिक क्षति सहित जमीन कब्जे के लिए उत्तरदायी मानते हुए कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस बारे में पूछने पर सक्षम अधिकारी ए आर सहकारिता रत्नाकर सिंह ने बताया की जमीन पर कब्जे की जानकारी मिली है। पुलिस चौकी चल रही है, स्कूल बंद पडा है, शीघ्र ही पैमाइश करवा के जल्द ही भूमि से अवैध कब्जे को हटवाया जाएगा और जमीन कब्जे में लेने की प्रकिया अमल में लाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.