वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बीती देर शाम ग्राम शंकरपुर राजा निवासी एक युवक की रहस्यमय तरीके से गोला रोड पर लकहा गुरूद्वारे के पास हत्या कर दी गयी। मृतक युवक गांव से मोहम्मदी आया था। बताया जाता है कि हमलावरों ने पहले उसकी बाइक को र्दुघटनाग्रस्त कर गिराया फिर सिर में गोली मार कर फरार हो गये। गोली लगते ही उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर, सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस युवक के शव को अस्पताल लेकर आयी यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के मोबाइल की लास्ट काल डिटेल शंका के आधार पर पुलिस देर रात कुछ लोगो को उठा कर लाई थी। जिनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार जन किसी रंजिश से इंकार कर रहे है। मृतक मोहम्मदी आया था तो गोला पर लकहा के पास क्यो पहुंचा? पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
कोतवाली अन्तर्गत ग्राम शंकरपुर राजा निवासी गौरव कुमार (30) पुत्र नरेश चन्द्र जो मूल रूप से शाहबाद हरदोई का रहने वाला है। पिछले कई वर्षो से यहां अपने ननिहाल में मामा के पास रह कर खेती बाड़ी कर रहा था। शनिवार की शाम लगभग सात बजे प्लेटिना मोटर साइकिल से वो मोहम्मदी जा रहा है कह कर आया था। बताया जाता है किसी फोन पर वो गोला रोड पर गया था। रात सवा आठ, साढ़े आठ बजे के लगभग लकहा गुरूद्वारे के पास पहुंचने पर अज्ञात हमलावरो ने उसे सर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली लगने से पूर्व हमलावरो ने उसकी बाइक के टक्कर भी मारी कहा जा रहा है। बाइक से गिरने के बाद गोली मारी गयी। ये भी कहा जा रहा है कि सम्भवता हमलावरो ने ही उसके गोली मारने के बाद शंकरपुर राजा के सोनपाल के पास फोन किया कि गौरव का एक्सीडेन्ट हो गया है। हमलावरो ने हत्या को र्दुघटना का रूप देने के लिये ही तो कही पहले उसकी बाइक में टक्कर तो नहंी मारी। कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारे व मृतक अलग-अलग बाइक से गोला रोड पर गौरव की हत्या के लिये रचे गये षडयंत्र के तहत जा रहे होगे। लकहा गुरूद्वारे के पास पहुंचने पर मौका मिलते ही पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी गयी जिससे वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया होगा तभी हत्यारो ने योजना के तहत उसके सर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। इन्ही हत्यारो में से किसी ने उसके गांव के सोनपाल को फोन कर र्दुघटना की सूचना दी।
गौरव की हत्या क्यो की गयी ये जहां रहस्य बना हुआ है वही चर्चा है कि उसने अपने मामा की भूमि के अलावा काफी जमीन पटके पर भी ले रखी थी। घटना के समय जिस बाइक पर वो सवार था वो प्लेटिना बाइक उसके पास गिरवी रखी हुई थी। चर्चा है कि इस बाइक को लेकर भी कुछ विवाद हुआ था। पुलिस मोबाइल फोन काल्स पर सहदेवा के कुछ युवको को उठाया है। जिनसे उसकी दोस्ती थी। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि घटना के खुलासे के पूरे प्रयास किये जा रहे है। हमारा प्रयास है कि शीघ्र ही इस रहस्यमय हत्याकांड से पर्दा उठा लिया जायेगा और असली अभियुक्त जेल जायेगे।
