धौलपुर जिले में आज 24 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई दस्तक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में आज 24 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई दस्तक | New India Times

धौलपुर जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ रही है जिस कारण लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। आज फिर जिले में 24 नए कोरोना मरीजों के दस्तक देने के बाद यहां दोहरा शतक पूरा हो गया है। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग व आमजन में हड़कंप मचा हुआ है। इन 24 मरीजों को मिलाकर अब  जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 215 हो गई है। हालांकि इसमें से कुछ मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जो घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव इन 24 लोगों की सूची में 4 लोग पुराना शहर धौलपुर के, 4 मलकपाड़ा धौलपुर के, इसके अलावा 2 सरमथुरा के, गोविंद नगर धौलपुर, हरदेव नगर धौलपुर, बटवाल पाड़ा धौलपुर, आरएसी धौलपुर, राधा कृष्ण कॉलोनी धौलपुर, सीताराम कॉलोनी धौलपुर, मदीना कॉलोनी धौलपुर, नहचोली धौलपुर सहित अन्य जगह के मरीज शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग इनकी हिस्ट्री जानने में जुट गया है और इनके संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.