सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

थाना प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध जांच एवं विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक पर घूस माँगने के तरीकों का ऑडियो वायरल होने पर कार्यवाही की गई है।
खीरों थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी को आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर ही दिया। हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कैसे कमाई की जाए और अकूत धन वसूला जाए उसका पाठ पढ़ा रहे थे तभी किसी ने उनकी सारी बातों को टेप कर लिया, यही नहीं बात चीत में थानेदार द्वारा कैसे वसूली की जाती है उसका भी जिक्र किया गया है। यही नहीं पुलिस अधीक्षक को ईमानदार व बाकी सभी आलाधिकारीयों को वसूली बाज भी बताया साथ ही जमकर अपशब्दों का प्रयोग भी किया है।
