मोहम्मदी नगर में मिला एक संक्रमित युवक, 250 मीटर की परिधि के इलाके को किया गया सील, 6 लोगों को जांच के लिए भेजा गया लखीमपुर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी नगर में मिला एक संक्रमित युवक, 250 मीटर की परिधि के इलाके को किया गया सील, 6 लोगों को जांच के लिए भेजा गया लखीमपुर | New India Times

मोहम्मदी नगर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में कई कोरोना पोजटिव मिलने की वजह से मोहम्मदी का प्रशासन अपनी सक्रियता को बनाए हुए था कि सोमवार को नगर के मोहल्ला सरैया में एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला जिसकी वजह से नगर के उस क्षेत्र की 250 मीटर की परिधी की सारी सीमाएं तत्काल सील कर दी गईं। नगर में जो कोरोना संक्रमित युवक सात अन्य लोगो के साथ मोहल्ले में मुंबई से कुछ समय पूर्व आया था जो पॉजिटिव निकला। तहसीलदार विकास धर दुबे, सीएचसी मोहम्मदी के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह व डाक्टर धर्मेंद्र वर्मा व अन्य स्टाफ कस्बा इंचार्ज जगपाल लेखपाल दीपक वर्मा सिंह सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य एंबुलेंस द्वारा युवक को तथा परिवार को ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक लगभग एक हफ्ते से अनेक लोगों के संपर्क में था।

तहसीलदार विकास धर दुबे ने बताया कि पूरे दो सौ पचास मीटर की परिधि को सील कराया जा रहा है जो आवश्यक वस्तुएं जैसे किराना, दूध और सब्जी की जरूरत होगी तो उन दुकानदारों के नंबर सार्वजनिक किए जा रहे हैं जो होम डिलीवरी करेंगे। किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निकलने वालों पर पुलिस सख्ती से आवश्यक कार्रवाई करेगी। दो सौ पचास मीटर की परिधि में सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं तथा पूरे एरिया को सील कराया जा रहा है उसके घर वाले जो उसके संपर्क में रहे 6 लोगों को भी जांच के लिए लखीमपुर भेजा जा रहा है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मनरेगा में केस मिला था वह स्वस्थ होकर घर वापस आ गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.