नरड़ाना पुलिस ने होटल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, हजारों की सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

नरड़ाना पुलिस ने होटल में हुई चोरी का किया पर्दाफाश, हजारों की सामग्री बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

नरड़ाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को होटल में हुई चोरी का खुलासा किया है। चोरी के दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हजारों की सामग्री बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून को लॉक डाउन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने होटल का शटर और ताले तोड़कर एक रेफ्रिजरेटर, प्लास्टिक की कुर्सियां, रसवंती और पानी के मोटर की सामग्री चुरा कर फरार हो गए थे। होटल के मालिक संजय रामदास पाटील की शिकायत पर नरड़ाना पुलिस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

थाना प्रभारी अधिकारी योगेश राजगुरु को इसी बीच खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात को राजेंद्र सुदाम संदानशिव और आकाश भिकन भिल ने मिलकर अंजाम दिया है। जांच पड़ताल में दोनों चोरों ने चोरी की सामग्री पुलिस को बरामद करा दी। इस चोरी का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस
अधिक्षक राजु भुजबल, उप विभागीय पुलिस अधिकारी शिरपुर संभाग अनिल माने के निर्देशन में थाना प्रभारी अधिकारी योगेश राजगुरु के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक
संदीप पाटील, हेड कांस्टेबल आत्माराम माळी, पुलिस नायक भिमराव बोरसे ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article