अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े और डीआईजी शहर श्री इरशाद वली ने आज आरजीपीवी हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई शासकीय-अशासकीय संस्थानों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है जिसके माध्यम से कोरोना संक्रमित और लक्षण पाए जाने वाले व्यक्तियों को इन संस्थानों में क्वॉरेंटाइन किया जा सके। पूर्व में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए थे कि इन सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएं जिससे क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त होती रहे। कलेक्टर ने इन क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर सभी व्यवस्थाएं भोजन, पानी, नाश्ता और प्रतिदिन इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सेंटरो के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
