सविता उपाध्याय, अमेठी (यूपी ), NIT;
टूटी फ्रूटी फर्श, पान की पीक भरी लैट्रिन, फटे पड़े कपड़े, गंदगी अति गंदगी जब यह हाल इस जनपद के मुखिया जिलाधिकारी योगेश कुमार जी जो तेज तर्रार अधिकारी हैं जहां बैठते हैं उनके निकलने के गेट के ठीक सामने बने शौचालय में यह गंदगी देख कर तो नहीं लगता कि इस जिले में स्वच्छता अभियान का कहीं कोई असर है।
यही नहीं उनके कार्यालय के जस्ट बगल में गमले में रखे लगे हुए पौधे सूख रहे हैं, जो गमलों को इकट्ठा करके रख दिया गया है।
कोई पानी डालने वाला नहीं है, वह भी हरियाली की गाथा गा रहे हैं। लगता है हमारे जनपद के आका की नजर यहां कहीं नहीं पड़ी अन्यथा गाज जरूर गिरती।
