संजय गुप्ता, सागर ( मप्र ), NIT;
पिछले दिनों सुकमा के नक्सली हमले में शहीद हुए 25 जवानों एवं देश की सीमा में प्रतिदिन शाहीद हो रहे सैनिकों के लिए नगर के पत्रकारों ने बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर पहुंच कर मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रधांजलि दी एवं दुख की घड़ी में शहीद सैनिको के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रधांजलि देने वालों में कैलाश चंचल, अभिषेक गुप्ता ,दीपक चौरसिया, मनोज स्वामी, नरेश गौर, संजय गुप्ता, बलराम जाटव, इन्द्रदीप मिश्र, श्यामसुंदर जाटव ,भूपेंद्र राजपूत, आशीष दुबे ,सतीश सेन, विपिन शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, सौरभ नगरिया, कुर्बान खान आदि शामिल रहे।
