ज़रूरतमंद की मदद करना हर इंसान का धर्म है, गरीबों का रखें विशेष ध्यान: अरशद अब्बास | New India Times

अरशद रजा़, अमरोहा (यूपी), NIT:

ज़रूरतमंद की मदद करना हर इंसान का धर्म है, गरीबों का रखें विशेष ध्यान: अरशद अब्बास | New India Times

इण्डियन शिया यूथ वेल्फेयर सोसायटी अमरोहा के जिलाध्यक्ष अरशद अब्बास ने सभी को रमजा़न की मुबारकबाद देते हुये कहा कि हर ज़रूरतमंद की मदद करना हमारा धर्म है। कोरोना जैसी बीमारी के चलते जारी लॉक डाउन में कोई भी ग़रीब भूखा ना रहे, हमारा फर्ज़ है कि हम देख लें कि हमारे पास पडो़स या बस्ती में कोई भूखा तो नही है। अगर कोई भूखा है तो उसकी हर मुमकिन तरीके़ से मदद करें। अगर कोई बीमार है तो उसके इलाज में मदद करें। इस बार हमें ईद बहुत ही सादगी से सरकारी निर्देशों का पालन करते हुये मनानी है।
हमें कोरोना जैसी बीमारी से पूरी इच्छा शक्ति और ईमानदारी से लड़ना है। हमें इस बार रमजा़न में भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना है और सामाजिक दूरी भी बनाये रखनी है। हमें लाॅकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करना है। हमें घर पर रहकर ही इबादत करनी है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है।
हम रमजा़न में परवरदिगार से दुआ करें कि हमें जल्द से जल्द इस बीमारी का टीका व दवाई उपलब्ध हो जाये ताकि हम सबको इस बीमारी से निजात मिल सके।
जब तक कोई प्रभावी दवाई या टीका नही बनता तब तक हमे सावधानियाँ बरतनी होगी।
इस महामारी के समय मे हम सबको अपनी अपनी जि़म्मेदारी समझनी होगी और सबको एक साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ना है।स्वस्थ रहे,सजग रहे, व सावधानी बरते। सभी की जान कीमती है चाहे अमीर हो या ग़रीब।ऐसा ना हो कि आपकी एक लापरवाही से पूरे देश को खतरा पैदा हो जाये। सावधानी ही इस बीमारी का इलाज है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.