जिला न्यायालय के जजों की टीम भी मदद को आई आगे, लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को घूम-घूमकर खाद्यान्न के पैकेट दे रहे हैं चार जज | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जिला न्यायालय के जजों की टीम भी मदद को आई आगे, लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को घूम-घूमकर खाद्यान्न के पैकेट दे रहे हैं चार जज | New India Times

जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की टीम जिला जज चंद्रभान द्वितीय की अगुवाई में जरुरतमंदों की मदद में जुटी हुई है। चार जजों की टीम ने शनिवार को घूम-घूमकर लोगों के बीच खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। 
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लगाये गये लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसको देखते हुए कई लोग मदद में जुटे हुए हैं। ऐसे में बहराइच जिला जज चंद्रभान द्वितीय के मार्ग निर्देशन में जजों की टीम भी मदद में जुटी हुई है। एडीजे जैनेंद्र कुमार पांडेय, सुरेश चंद्र गहलोत व शैलेंद्र सचान और सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगन्नाथ ने शनिवार को कोतवाली देहात के रायपुर राजा में सड़क किनारे रहने वाले घुमंतू परिवारों, रिसिया के पथरकटी गांव और रास्ते में झोपड़ियों में रहने वाले जरुरतमंदों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। एडीजे जैनेंद्र पांडेय ने बताया कि पैकेट में दाल, चावल, आटा आदि जरुरत का सामान रखा गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.