एमबीएमसी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल को ‘अजितदादा पवार सभागृह’ नाम देने की मांग, डॉ. आसिफ शेख ने महापौर और आयुक्त को सौंपा पत्र | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

एमबीएमसी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल को ‘अजितदादा पवार सभागृह’ नाम देने की मांग, डॉ. आसिफ शेख ने महापौर और आयुक्त को सौंपा पत्र | New India Times

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) के पूर्व विरोधी पक्ष नेता एवं महाराष्ट्र प्रदेश एनसीपी के महामंत्री तथा पूर्व राज्यमंत्री डॉ. आसिफ शेख ने मनपा मुख्यालय की चौथी मंजिल पर निर्मित किए जा रहे कॉन्फ्रेंस हॉल सभागृह को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के नाम पर ‘अजितदादा पवार सभागृह’ नाम देने की मांग की है।

एमबीएमसी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल को ‘अजितदादा पवार सभागृह’ नाम देने की मांग, डॉ. आसिफ शेख ने महापौर और आयुक्त को सौंपा पत्र | New India Times

डॉ. आसिफ शेख ने यह मांग 18 फरवरी 2026 को होने वाली पहली महासभा में प्रस्ताव के माध्यम से करने हेतु महापौर डिंपल मेहता एवं आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को निवेदन पत्र सौंपा है।

महापौर और आयुक्त को दिए गए पत्र में डॉ. आसिफ शेख ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की महायुति सरकार के विकासाभिमुख उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार का 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया, जिससे महाराष्ट्र राज्य सहित पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

डॉ. आसिफ शेख ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य के साथ-साथ मीरा-भाईंदर के सर्वांगीण विकास में भी उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने मीरा-भाईंदर शहर की भीषण जल समस्या के समाधान और अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इसके अलावा वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने शहर के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का निधि दोनों विधायकों को समय-समय पर उपलब्ध कराया, जिससे अनेक विकास कार्य संभव हो सके।

डॉ. आसिफ शेख ने मांग की कि मीरा-भाईंदर शहर के लिए किए गए विशेष विकास कार्यों और योगदान की स्मृति में सदन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनपा मुख्यालय के चौथी मंजिल पर निर्मित नियोजित कॉन्फ्रेंस हॉल सभागृह को उनका नाम दिया जाए तथा उनका तैलचित्र फोटो फ्रेम भी लगाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.