झोपडीपट्टी में रहने वालों को मास्क देकर कोरोना के प्रति किया गया जागरूक, घर में मास्क बनवाकर बांट रहे हैं समाजसेवी | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

झोपडीपट्टी में रहने वालों को मास्क देकर कोरोना के प्रति किया गया जागरूक, घर में मास्क बनवाकर बांट रहे हैं समाजसेवी | New India Times

झोपड़पट्टी में रहकर भीख के सहारे जीवन यापन करने वाले गरीबों के बीच जाकर समाजसेवियों ने उन्हें मास्क देकर उसके पहनने के तरीके और उसके लाभ के साथ कोरोना से बचने के लिये जागरूक किया।

झोपडीपट्टी में रहने वालों को मास्क देकर कोरोना के प्रति किया गया जागरूक, घर में मास्क बनवाकर बांट रहे हैं समाजसेवी | New India Times

शुक्रवार को लगातार मदद अभियान में लगे समाजसेवियों ने निगोहा हाइवे के किनारे खाली पड़े मैदानों में झोपड़ी बनाकर रहने वालों की बस्ती में जाकर समाजसेवी मोइन खान, अभय दीक्षित, मुकेश मिश्रा, ने पहुंचकर उनके रहन सहन के बारे में जानकारी जुटाई और बीमारी के बारे में पूछने पर झोपड़ी वालों ने बताया लाॅकडाउन से निगोहा की नहुष संस्था उन्हें भोजन तो उपलब्ध करा रही है पर इस बीमारी से बचाव के लिये किसी ने कोई सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। इस पर समाजसेवी अडिमेश पांडेय ने झोपड़ी में रहने वालों को कोरोना संक्रमण की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उन्हें मास्क देकर उसके उपयोग का तरीका समझाकर कोरोना के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर अखिलेश द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, राजकुमार अवस्थी, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
घर में बनाकर बांट रहे मास्क समाजसेवी अखिलेश द्विवेदी ने बताया पिछले कई दिनों से घर पर मास्क बनाकर ऐसे लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं जो लोग इस आपदा में अपनी भूख मिटाने की जदोजहद में जुटे हैं और मास्क व कोरोना से बचने वाली चीजें नहीं खरीद पा रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.