लॉकडाउन, कोरोना और भूख से संघर्ष और बचाव की सराहनीय पहल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लॉकडाउन, कोरोना और भूख से संघर्ष और बचाव की सराहनीय पहल | New India Times

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर द्वारा श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक के मार्गदर्शन में कोविड-19 के खिलाफ जन-जन को जागरूक करने का कार्य देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। कोविड-19 के पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

लॉकडाउन, कोरोना और भूख से संघर्ष और बचाव की सराहनीय पहल | New India Times

संस्था की सचिव जहाँआरा ने बताया कि, दिन और रात की परवाह किये बिना कोरोना के योद्धा हर मोर्चे पर डटे हुये हैं। वे मानते हैं कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करते हुए जागरूक बनाया जाये। वे खुद लॉक डाउन का पालन करते हुए दूसरों को भी पालन कराने के लिए प्रेरित करते हैं। हर कार्यकर्ता को अनजानी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना होता है। पता नहीं भविष्य में किन हालातों से लड़ना पड़े। हममें से किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा था कि कोरोना जैसी महामारी का सामना करना पड़ेगा। अगर प्रत्येक परिवार सावधानी बरतेगा तो हम पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे क्योंकि इस वायरस से बचाव में ही हमारी समझदारी है। कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस है और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमें सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करना है तथा घर पर रह कर बच्चों, परिवार, समाज, राष्ट्रीय हित में रचनात्मक काम करना है।

लॉकडाउन, कोरोना और भूख से संघर्ष और बचाव की सराहनीय पहल | New India Times

श्रीप्रकाश सिंह निमराजे (अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर) ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश के सिपाही द्वारा जन सामान्य से यहीं प्रार्थना की जा रही है कि इन दिनों सोशल डिस्टेंस बना कर रखें। संस्था द्वारा इन्ही बातों पर जन जागरूकता करने के साथ-साथ मास्क वितरण भी किए जा रहें हैं, वर्तमान समय तक संस्था द्वारा पाँच सौ लोगों को मास्क वितरण के साथ ही पन्द्रह हजार लोगों को जागरूक करने का काम किया जा चुका है।
श्री निमराजे द्वारा बताया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन हर एक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि देश को महामारी से बचाया जा सके। युवराज खरे का मानना है कि राष्ट्र में संकट के समय पूरे देश की जनता को सहयोग करना चाहिए, जिससे देश शीघ्रता के साथ आपदा से निपट सके, इसी सोच के साथ संस्था द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।
लॉक डाउन के द्वितीय चरण में प्रतिदिन तीन सौ लोगों के लिए खाने के पैकेट कुछ ज़रूरतमंद लोगों के लिए सब्ज़ियाँ, मसाले, दूध, दाल और सूखा राशन, वितरण के साथ साथ गैस भराने के लिये आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। भोजन के पैकेट वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। लोगों के हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराया जाता है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरण किया जाता है।
यह अभियान श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक एवं श्री अहसान उल्ला पाशा संरक्षक के संरक्षण में चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख भूमिका डॉ अंजली जलज, डॉ प्रवीण गौतम, के.एस.निमेष, एस.एल.अटेरिया, डॉ. कुसुम चौधरी, सर्वेंद्र चौहान, इंजी. आर.एस.वर्मा (सीपीडब्ल्यूडी- पुणे) डॉ.एम.आर. रायपुरिया, एस.सी मदारी (भोपाल) विजय शंकर निरत, (सिंगरौली), निहालचंद शिवहरे, गायत्री सोनकर (भोपाल) सुमंत निवारे, किशोर श्रीवास्तव, (नई दिल्ली) डॉ अलका श्रीवास्तव, रामप्रसाद बसेडिया, उपेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम सिंह राठौर (अध्यक्ष) राठौर कर्मचारी संघ ग्वालियर एवं सम्पादक राठौर चेतना पत्रिका, एच .आर. प्रभाकर,(डी. डी .नगर,ग्वालियर आदि लोगों के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं।

लॉकडाउन, कोरोना और भूख से संघर्ष और बचाव की सराहनीय पहल | New India Times

फील्ड में हमारी टीम श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, भवानी राज (मुन्ना, मानसिंह बौद्ध, अरविन्द कुमार विजय, रेनू गूर्जर, आमिन खान (एडवोकेट), सुशील कदम, महामृत्युंजय, पवन नरवरिया, मंजू मसोरिया, राजू बाथम, यह कार्य वार्ड नं 21, 22, 23, 28, 38, 39, 60, 61 में चिन्हित बस्तियों में कर रहे हैं जो लगातार संस्था के साथ एक फौजी की तरह लॉक डाउन पीरियड में लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए रोजाना, लगभग 400 जरूरतमंद, गरीब परिवार के लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य लगातार सुबह शाम करती आ रही है. जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक यह अभियान इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।
राशन किट वितरण नारायण नगर, नदी पार टाल, तृप्ति नगर, शिवनगर, माधौपुरा, मेला दुल्लपुर, ज़ोन 9, वार्ड नं. 21, 22, 23, 24, 28, 35, 36, 60 आदि क्षेत्रों में किया गया। संस्था द्वारा राशन किट वितरण के साथ मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाकर रहने की जानकारी भी दी गई।
लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रहे इसे ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा बच्चों के परिवारों के लिये ‘लोकोपकार’ अभियान चलाया गया है जिसमें नियमित रूप से जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर राशन के किट वितरित किये जा रहे है, (राशन किट में पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक लीटर तेल, चावल, नमक, मिर्च, हल्दी, टूथपेस्ट, साबुन, हैंडवाश, वाशिंग पॉवडर, फेशमास्क, हैंड ग्लव्स आदि शामिल हैं) साथ ही बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, संस्था द्वारा बस्तियों में बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है एवं जरूरत पड़ने पर गर्भवती और गंभीर बीमार व्यक्तियों को अस्पताल भी पहुचाया गया है।
हमारा संकल्प: कोरोना जैसी घातक बीमारी को हराएंगे।

By nit