यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी राजेन्द्र डागुर आरपीएस के निकट सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले में चलाए जा रहे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.04.2020 को कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुख्यात डकैत भारत रामविलास व राकेश डोयला चंबल के किनारे झौडा के ताल पर आए हुए हैं तथा कुछ लोग इनके लिए खाना-पीना व हथियार सप्लाई करने वाले है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना बसईडांग कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक मय जाप्ता एवं विनोद कुमार हैड कानि. डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को मय टीम के रवाना किया गया। उक्त दोनों टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक साथ झौडा की ताल की ओर ऐनायती के जंगल में रवाना हुए। झौडा के ताल के पास 7-8 आदमी बैठे हुए दिखाई दिए जिनका घेरा दिया गया जिनमें से डकैत भारत, रामविलास व राकेश डोयला जंगल का फायदा उठाकर चंबल पार कर मध्यप्रदेश की तरफ भाग गये। शेष चार व्यक्तियों को पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया। जिनमें से एक जिला मुरैना मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ₹5000 के ईनामी बदमाश जण्डैल पुत्र नथुआ जाति गुर्जर निवासी मुहरनपुरा थाना बसई डांग जिला धौलपुर था जिसके कब्जे से जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है। जण्डैल गुर्जर ने एमपी के पास से ग्राम खाडौली थाना देवगढ़ से कई पशु चोरियां की है। डकैत भारत, जण्डैल गुर्जर का रिश्ते में भांजा लगता है और डकैत भारत में रामविलास पुलिस दबिश पड़ने पर चंबल के किनारे स्थित जण्डैल के गांव मुहरनपुरा में आकर शरण लेते है। जण्डैल गुर्जर पर हत्या के प्रयास, चोरी, डकैतों को शरण देना जैसे गंभीर मामले दर्ज है। दूसरा मौहर सिंह गुर्जर डकैत राकेश डोयला का भाई है जो कि अपने भाई के लिए चोरी चुपे खाने-पीने का सामना व कारतूस सप्लाई करता है। तीसरे बंटी गुर्जर ने दिनांक 13.04.2020 को डकैत रामविलास पर दी गई पुलिस दबिश के दौरान अपने घर पर खाना खिलाया व चन्दीलपुरा के कुआं पर नहलाया और महेंद्र पुरा की को तक छोड़ने गया। चौथा भारत गुर्जर कुख्यात डकैत भारत रामविलास का शरणदाता रहा है करीब 9 महीने पूर्व एक पचफेरा 35 राउंड भारत व रामविलास को सप्लाई किए। होली के एक माह पूर्व से होली तक उक्त बदमाशों को खाना खिलाया और अपने घर में शरण दी। भारत गुर्जर डकैती की योजना बनाने, अवैध हथियार रखने, हत्या का प्रयास, व डकैतों को शरण देने जैसे गंभीर मामले दर्ज है। बंटी गुर्जर के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर, भारत गुर्जर के कब्जे से एक खाली केश व 3 पैकेट बिस्कुट करीब पांच सौ ग्राम नमकीन तथा जण्डैल गुर्जर के कब्जे से जिंदा कारतूस व मौहरसिंह के कब्जे से चार खाली की केश 315 बोर बरामद किए गए है। उक्त बदमाशों के विरुद्ध धारा 216 आईपीसी, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। डकैत भारत रामविलास को शरण देने वालों की पहचान की जा रही है तथा उक्त मुलजिम से डकैत भारत रामविलास के संभावित ठिकानों की भी पहचान कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर व सीमावर्ती क्षेत्र में डकैतों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए मुक्त बीहड़ दस्यु मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस बड़ीज को पूर्ण आश्वस्त कर अभिप्रेरित किया जा रहा है तथा डकैतों की सहायता करने वालों में व अपराधियों में भय उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे पुलिस भी सक्रिय होकर सटीक सूचना पुलिस को दे सकें।
