कोविड 19 के खतरे के चलते गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) ग्वालियर को किया पूर्ण रूप से आइसोलेटेड, सभी जानवरों की हो रही है सतत निगरानी | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोविड 19 के खतरे के चलते गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) ग्वालियर को किया पूर्ण रूप से आइसोलेटेड, सभी जानवरों की हो रही है सतत निगरानी | New India Times

कोविड 19 के संक्रमण से न्यूयॉर्क के ब्रोनेक्स जू में टाइगर के संक्रमित होने की खबर ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं। इसी क्रम में ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में भी पूर्ण एहतियात बरती जा रही है तथा नगर निगम प्रबंधन द्वारा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी के आधार पर गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर को पूर्ण रूप से आइसोलेटेड कर दिया गया है।

कोविड 19 के खतरे के चलते गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) ग्वालियर को किया पूर्ण रूप से आइसोलेटेड, सभी जानवरों की हो रही है सतत निगरानी | New India Times

नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड 19 का खतरा पूरे विश्व पर मंडरा रहा है तथा अभी हाल ही में न्यूयॉर्क के ब्रोनेक्स जू में एक टाइगर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है जिससे जानवरों में भी कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी अब मंडराने लगा है हालांकि भारत में अभी इस प्रकार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण एवं अन्य तकनीकी संस्थाओं द्वारा एहतियात के तौर पर भारत में भी जानवरों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

कोविड 19 के खतरे के चलते गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) ग्वालियर को किया पूर्ण रूप से आइसोलेटेड, सभी जानवरों की हो रही है सतत निगरानी | New India Times

इसी क्रम में ग्वालियर में नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में भी सावधानियां बरती जा रही हैं तथा पूरे प्राणी उद्यान को आइसोलेटेड कर दिया गया है एवं सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना दस्ताने व मास्क के वन्य प्राणियों के पास नहीं जाएंगे तथा वन्य प्राणियों के केज एवं उनके रहने के स्थान को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखेंगे तथा साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखेंगे और जो कर्मचारी बीमार हैं वह चिड़िया घर में नहीं आएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा व अन्य माध्यमों से सभी जानवरों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.