6 दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जमुनिया टीम हुई विजयी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

6 दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जमुनिया टीम हुई विजयी | New India Times

देवरी विकासखण्ड के महराजपुर में स्वर्गीय संजय कुमार सोदिया की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। महाराजपुर के गजरथ मैदान में आयोजित 6 दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट के आयोजन में आसपास की क्षेत्र से आये क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्रिकेट आयोजन में भाग लिया। इस आयोजन के फाइनल मैच में महाराजपुर की अमर हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब टीम से ग्राम पंचायत खमरिया की ग्राम जमुनिया क्रिकेट क्लब टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें ग्राम जमुनिया क्रिकेट क्लब टीम ने अमर हिंदुस्तान टीम को 154 रन बनाकर 72 रनों से पराजित किया और मैन ऑफ द मैच में जीत दर्ज कर ₹21000 राशि का पुरस्कार एवं शील्ड हासिल की एवं मैन ऑफ द मैच सोनू यादव रहे। टीम के कप्तान सुरेंद्र यादव सहित समस्त खिलाड़ियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव की मझली भाभी डॉक्टर मीरा यादव ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर बधाई दी।

6 दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जमुनिया टीम हुई विजयी | New India Times

कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया, जनपद अध्यक्ष आचल आठया, अनंतराम रजाक, सरपंच मेघराज यादव, लीलाधर यादव, हेमराज लोधी, चंद्रभान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.