सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री के नाम
एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की एवं एक समाज विशेष को बार-बार निशाना बनाये जाने की कड़ी निंदा की।

विगत दिवस देवरी नगर के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई अपमानकारक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सोशल मीडिया इस पर एक धर्म विशेष के लोगों विरूद्ध इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किये जाने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं जिसकी समूचे समाज कड़ी निंदा करते हुए शासन प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करती है। मुस्लिम
समुदाय ने इसे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं शांति भंग करने का प्रयास करार दिया है एवं ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत
अनुविभागीय अधिकारी आर.के. पटेल ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे जाने एवं ऐसे मामले में विधि संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.