जांच दल पहुंचा ग्राम फुलेड़ी: दो दिन में चाहिए पूरी जांच रिपोर्ट, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जांच दल पहुंचा ग्राम फुलेड़ी: दो दिन में चाहिए पूरी जांच रिपोर्ट, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट | New India Times

मेघनगर विकासखंड के ग्राम फुलेडी एवं आसपास के रहने वाले स्कूली बच्चों में मम्स गले का संक्रमण फैल गया था, राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन विभाग की साफ लापरवाही उक्त मामले में देखने को मिली थी।
बच्चों में संक्रमण फैलने के 10 दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन विभाग का स्वास्थ्य अमला हरकत में आया व संक्रमित बच्चों का उपचार करने ग्राम फुलेड़ी पहुंचा। उक्त पूरे मामले को लेकर फुलेड़ी ग्राम व मेघनगर के जागरूक नागरिकों द्वारा झाबुआ के एक निजी आयोजन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट से मय प्रमाण के बातचीत की थी। मंत्री तुलसी सिलावट ने झाबुआ जिला सी.एम.एच.ओ एवं मेघनगर सी.बी.एम.ओ. डॉ सेलेक्सी वर्मा को 2 दिन में पूरे घटनाक्रम की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.