दमोह के मुर्शिद बाबा मैदान में सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में 26 वें दिन भी विरोध प्रदर्शन रहा जारी | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह के मुर्शिद बाबा मैदान में सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में 26 वें दिन भी विरोध प्रदर्शन रहा जारी | New India Times

CAA, NPR, NRC के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में दमोह के मुर्शिद बाबा मैदान में बैठे लोगों को 26 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन धरने पर बैठे लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

दमोह के मुर्शिद बाबा मैदान में सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में 26 वें दिन भी विरोध प्रदर्शन रहा जारी | New India Times

शुक्रवार की रात अजाक्स संघ के प्रतिनिधियों ने पहुँचकर धरना स्थल पर CAA, NRC का विरोध प्रदर्शन करते हुए आंदोलन कर्ताओं का समर्थन किया जिसमें प्रताप रोहित, सहित अनेक अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और समर्थन दिया। इसके अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजीराम रोहित लगातार धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। बीते कई दिनों से मुर्शिद बाबा मैदान में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। रात में पुरूष वर्ग एवं महिलाओं का कार्यक्रम दिन में लगातार चल रहा है। इनका कहना है कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article