राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजे़ गये मुकेश मधुर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजे़ गये मुकेश मधुर | New India Times

अंबेडकरनगर की मिट्टी की खुशबू देश के हर कोने में बांसुरी वादक मधुर बिखेर रहे हैं। मधुर ने राजस्थान के भीलवाड़ा में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। राजस्थान में कार्यक्रम करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए मुकेश।
अंबेडकर नगर जिले के थाना क्षेत्र हंसवर के कटोखर निवासी युवा कवि चित्रकार व बांसुरी वादक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार मुकेश प्रजापति मधुर को बांसुरी वादन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा गया है। हम साथ साथ नामक दिल्ली की एक संस्था ने राजस्थान के भीलवाड़ा में विनायक विद्या पीठ के सभागार में सातवां अंतर्राष्ट्रीय मीडिया मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बहुत कठिन चयन प्रक्रिया से कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया जिसमें आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, चीन, नेपाल, शिकागो और भारत के लगभग सभी राज्यों के विभिन्न विधाओं बांसुरी वादक, गायक, अभिनेता, कामेडियन, भरत नाट्यम, कथक, चित्रकार साहित्यकार आदि गुणी कलाकारों ने अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी।राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजे़ गये मुकेश मधुर | New India Times

इन्हीं के बीच जिले के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मुकेश प्रजापति मधुर ने अपनी बांसुरी वादन से राजस्थान की दहकती चिलचिलाती मरूभूमि को स्वर वर्षा से हरा भरा कर दिया। मधुर ने कार्यक्रम की शुरुआत एक भजन से फिर राजस्थान का लोक पारम्परिक गीत मांड और राग शिवरंजिनी पर एक फिल्मी गीत बजाया। साथ में लखनऊ के बांसुरी वादक सतीश प्रजापति ने संगत किया। मधुर जी को अब तक दर्जनों राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। हाल ही में भूटान की राजधानी थिम्फू में मधुर जी ने बांसुरी वादन का जलवा बिखेर चुके हैं। मधुर के पिता जगत नारायण प्रजापति और माता देवराजी ने मधुर जी को बहुत बहुत आशीर्वाद दिया और जिले के बब्बन वर्मा, रामसिंह यादव, जवाहिर मौर्य, गुलाब प्रजापति, समाज सेवी धर्मवीर बग्गा, आर्य हरीश कोशलपुरी, नारद विश्वकर्मा, दिनेश प्रजापति, यूनुस खान, मनोज मिश्रा, पवन जायसवाल, राजेन्द्र शाहू, अनुराग सिंह, श्रानेश्वर मौर्य आदि ने बंधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.