अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार) NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय (एसएसवी कॉलेज) में शिक्षक संघ का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुनर्गठन की सबसे खास बात यह रही कि पूरे संघ का गठन बिना किसी निर्वाचन प्रक्रिया के, आपसी सहमति और सर्वसम्मति से किया गया। शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया।
पदेन संरक्षक के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर डॉ. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. अजय कुमार, सचिव पद पर डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव उमा शंकर पासवान, कार्यालय सचिव डॉ. तस्लीम आरिफ तथा कोषाध्यक्ष के रूप में नमन कुमार को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. निकेश कुमार, डॉ. कीर्तिवर्धन, शेखर सुमन, डॉ. सुबोध कुमार एवं डॉ. बी. अमरूनिशा को शामिल किया गया है।
पुनर्गठन के उपरांत डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ महाविद्यालय के छात्रों और कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य करता रहे, यही अपेक्षा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार एवं सचिव डॉ. दिलीप कुमार चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहे।

