आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को ओपीडी में मिलेंगी निःशुल्क सेवाएं | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को ओपीडी में मिलेंगी निःशुल्क सेवाएं | New India Times

प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों को एचआईवी, कैंसर, आकस्मिक चिकित्सा और लावारिस मरीजों को ओपीडी सेवाएं निःशुल्क मिलेंगी। आज जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सागर, विदिशा, दतिया, खण्डवा, रतलाम, शिवपुरी, शहडोल, छिंदवाड़ा स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध चिकित्सालयों के अधिष्ठाता और अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article