अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को गुरुवार को नियमानुसार नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित कमेटी ने धुलिया स्थित पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में एक बड़ा गड्ढा खोद कर सभी किस्म के अलग-अलग प्रकार के मादक पदार्थों को जमीन में दफन कर नष्ट किया।

इस पर कमेटी में पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजू भुजबल व होम डी.वाई. एसप शामिल रहे हैं। पुलिस ने कुल 155 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया है। सभी मामलों का संबंधित न्यायालय से मादक पदार्थ को नष्ट कराने के संबंध में नियमानुसार अनुमति ली गई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त की गई कुल 46 हजार किलो में अफिम,गांजा, भांग, सायकलो ट्राफिक ड्रग्ज इंजेक्शन को नष्ट करने हेतु अभिनव उपक्रम एसपी पांढरे ने किया। जमीन में गड्ढा खोदकर नशीली पदार्थों के ऊपर पानी तथा घास फूस डाल कर जमीन की जैविक खाद बनाने और क्षमता बढ़ाने अनुकूल माहौल बनने हेतु जलाकर भस्म नही किया बल्कि दफनाया है।
इस मौके पर एसपी विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजू भुजबल, होम डीएसपी रविंद्र सोनवणे, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हेमंत पाटील मौजूद रहे।
धुलिया ज़िले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में जैविक खाद निर्मिती के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु जमीन खोदकर हजारों किलो मादक पदार्थो को नियमानुसार नष्ट किया: डॉक्टर राजू भुजबल, अपर पुलिस अधीक्षक धुले।
