ग्राम पंचायत रायखेड़ा में पुलिस के पहरे में हो रहा है गौशाला का निर्माण कार्य | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत रायखेड़ा में पुलिस के पहरे में हो रहा है गौशाला का निर्माण कार्य | New India Times

जनपद पंचायत देवरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रायखेड़ा में करीब तीस लाख रुपए की राशि से गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन यहां पर पुलिस का पहरा लगाकर कार्य करना पड़ रहा है क्योकि सतधारा बाध से लगी करीब 80 एकड़ भूमि पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा है और उसी जगह पर जनपद पंचायत देवरी के द्वारा गौशाला निर्माण किया जा रहा है। इस भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण निर्माण कार्य मे परेशानी आ रही थी इसलिए पुलिस की देख-रेख में यह काम चल रहा है। वहीं हम आपको यहां पर बताते चलें कि यह कार्य जनपद पंचायत देवरी के सेक्टर इंजीनियर सहित तहसीलदार एवं एसडीएम जनपद सीईओ देवरी की देख रेख में चल रहा है। अब देखना यह होगा कि बाकी भूमि के अवैध कब्जे को प्रशासन कब तक हटवा पाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article