बैरागढ़ पुलिस एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर किया 9 मोबाइल बरामद | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बैरागढ़ पुलिस एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर किया 9 मोबाइल बरामद | New India Times

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इरशाद वली द्वारा संपत्ति संबधी एवं मोबाईल चोरी के प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन एवं शैलेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक (उत्तर क्षेत्र) भोपाल, दिनेश कौशल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-04) भोपाल, दीपक नायक अनुविभागीय अधिकारी बैरागढ संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाह बैरागढ द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ व उन पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में शातिर मोबाइल चोर को चोरी गये मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बैरागढ में 19 दिसंबर 2019 को थाना बैरागढ़ क्षेत्र में संचालित संपत्ति संबंधी प्रकरणों में पतारसी व धरपकड़ हेतु पूर्व से रवाना हुई टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फाटक रोड पर चोरी के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में खड़ा है जिसकी सूचना तस्दीक हेतु पूर्व से रवानाशुदा अधिकारी कर्मचारियों को पाबंद किया गया जो बताये स्थान पर पहुंचे जिनके द्वारा उक्त हुलिया का व्यक्ति हाथ में काले रंग का कपड़े की थैली लिये खडा था जो लोगों से अपने आप को लुका छिपा रहा था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर रोककर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम विजय सोलंकी पिता स्व मोहनलाल उम्र 19 साल निवासी गांधी नगर भोपाल का रहना बताया। हाथ में रखी काले रंगी की कपड़े की थैली की तलाशी लेने पर थैली में से 9 मोबाइल फोन मिले जिस संबंध में उससे पूछताछ किया जो उक्त मोबाइल फोन के संबंध में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका जिससे हिकमत अमली व सख्ती से पूछाताछ करने पर उक्त मोबाइल चोरी के होना स्वीकार किया। मौके पर उसके पास से कुल 9 मोबाईल फोन जिसमें 3 मोबाइल सेमसंग कंपनी, 1 मोबाइल जियो कंपनी, 4 मोबाइल एमआई कंपनी व 1 मोबाइल आनर कंपनी का जिनकी कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये होगी को धारा 41(1-4) जा.फौ. /379 भादवि में जप्त कर आऱोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

उक्त आरोपी अपने नशे की लत व अपने मंहगे शौक को पूरा करने के लिये मोबाइल चोरी करता था एवं चोरी को ही अपने जीवन यापन का साधन बना लिया था। उक्त आऱोपी को समय रहते गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य ही और कई चोरियां करता।

इस त्वरित कार्यवाही में शामिल थाना बैरागढ़ के अधिकारियों/कर्मचारियों निरीक्षक शिवपाल सिंह कुशवाह, उनि भोजराज सिंह, आऱ. 1456 इमरान, आर. 946 राजेश माण्डले, आऱ. 1702 वीरेन्द्र वाथम, आर. 1386 अमन रघुवंशी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article