बिम्ट्स काॅलेज झिरी में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुआ विशेष परिचर्चा कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिम्ट्स काॅलेज झिरी में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुआ विशेष परिचर्चा कार्यक्रम | New India Times

10 दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र के 56 सदस्यों ने यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स को अपनाया था, इसलिए 10 दिसम्बर को प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर , जिला प्रशासन, मानवाधिकार आयोग की बुरहानपुर ईकाई तथा जायंट्स ग्रुप आफ़ बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुरहानपुर के बिम्ट्स कॉलेज,झिरी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर स्वच्छ पर्यावरण-मानव अधिकार विषय पर कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल की मौजूदगी में परिचर्चा आयोजित की गई। अपने संबोधन में कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने बच्चों को बताया कि आप किस तरह अपने मानवाधिकार के साथ अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकते है। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि आप ही आने वाले भविष्य है। आप अपनी उर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाये। इससे ही हमारे देश की कई समस्याओं का निदान अपने आप हो जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल द्वारा बच्चों को बताया गया कि आप अपने आसपास के वातावरण को कैसे स्वच्छ बनाये। हमें सिंगल यूज प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए, वृक्षारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहेगें, तभी अपना योगदान अपने राष्ट्र के विकास के लिये दे पायेगे।
इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग बुरहानपुर के ज़िला संयोजक श्री महेन्द्र जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, जनसंपर्क अधिकारी सुश्री आशा उईके, बिम्ट्स की अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा,बिम्ट्स प्राचार्य डाक्टर ज़ैनुद्दीन अली,एवं कॉलेज के स्टाफ़ तथा बड़ी संख्या में कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article