नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा | New India Times

मकसूद अली, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा | New India Times

बुधवार को महाराष्ट्र कैडर के एक आईपीएस अधिकारी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए इस्तीफा दे दिया। मुंबई में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में तैनात अब्दुर्रहमान ने कहा कि वह बृहस्पतिवार से कार्यालय नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे पहले विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है। अब्दुर्रहमान ने कहा कि यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है। मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article