ईद मिलादुन्नबी पर की शराब बंदी की मांग,  जुलुस निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन  | New India Times

फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​ईद मिलादुन्नबी पर की शराब बंदी की मांग,  जुलुस निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन  | New India Timesजश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजस्थान में शराब की दूकाने बंद रखे जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम महासभा राजस्थान के कोटा जिला अध्यक्ष सय्यद आमीन अली व पार्षद राष्ट्रिय महासचिव मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक समाज के सेकड़ों लोगों ने जुलुस निकाला। जिसमें समाजिक कार्यकर्ता मोइजुद्दीन गुड्डू, मुस्लिम नवजवान कमेटी के जिला अध्यक्ष समीउल्ला अंसारी , सोशल डेमोक्रेडीट पार्टी के जिला अध्यक्ष जफ़र चिस्ती, मुजफ्फर राईन, नवेद अक्तर, तहरीके उर्दू राजस्थान के कन्वीनर जाकिर हुसैन,  डॉ एआर पठान, युवा जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मोहम्मद नसीर इदरीसी, ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनीता डागा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी ने 12 दिसंबर,  ईद मिलादुन्नबी के रोज प्रदेश में एक दिवसीय शराब बंदी की मांग की गई है। ज्ञापन देने से पहले सय्यद अमिन अली ने लोगों को संम्बोधित करते हुए सरकार को चेताया। अमीन ने कहा की सरकार को मुस्लिम समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक दिन सुखा दिवस घोषित करना चाहिए। पार्षद हुसैन ने कहा की जब 2012 में उस वक़्त की सरकार प्रदेश में मुस्लिम समाज की मांग पर शराब बंद रख सकती है, तो मौजूदा सरकार को भी अपना दिल बड़ा रख कर 12  दिसम्बर को शराब की दुकानें बन रखने के आदेश जारी करना चाहि। इस मौके पर समीउल्ला, जाकिर हुसैन, जफ़र चिस्ती, मुजफ्फर राईन ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.