उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप में तनमय मद्धेशिया का चयन, पीपीगंज में खुशी की लहर | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप में तनमय मद्धेशिया का चयन, पीपीगंज में खुशी की लहर | New India Times

पीपीगंज नगर पंचायत के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी तनमय मद्धेशिया का उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप के बालक वर्ग में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मोहल्ले और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। तनमय के चयन की खुशी में परिवार और मोहल्ले के लोगों ने मिठाइयां बांटकर हर्ष व्यक्त किया।
अखिल भारतीय कांदू महासभा के नगर अध्यक्ष, सभासद प्रतिनिधि एवं जिला योजना समिति के सदस्य के प्रतिनिधि राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया ने बताया कि तनमय की बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि रही है। उनकी प्रतिभा और खेल के प्रति लगन को देखते हुए परिवार ने उन्हें आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और क्रिकेट अकादमी में दाखिला कराया। तनमय ने नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अपनी प्रतिभा को निखारा, जिसका परिणाम है कि उनका चयन उत्तराखंड अंडर-16 स्टेट क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है।

तनमय की इस उपलब्धि से नगर पंचायत पीपीगंज सहित पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल अग्रहरी, एडवोकेट रामानंद (दाढ़ी वाले), राजेश वर्मा, चंद्रमौली त्रिपाठी, डॉ. राम नारायण मद्धेशिया, राकेश मिश्रा, श्याम नारायण मद्धेशिया, मनोनीत सभासद डॉ. राजेंद्र मद्धेशिया, डॉ. योगेंद्र मद्धेशिया, डॉ. ध्रुव चंद मद्धेशिया, सभासद बालेवीर मौर्य, घनश्याम मौर्य, जवाहर साहनी, प्रेम कुमार, गुलाम अली, मोहम्मद जावेद, सुभाष चंद्र मद्धेशिया और डिग्री चंद जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.