केजरीवाल की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह,   परिवर्तन के लिए तैयार है मध्यप्रदेश: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​केजरीवाल की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह,   परिवर्तन के लिए तैयार है मध्यप्रदेश: आलोक अग्रवाल | New India Timesआगामी 20 दिसंबर को भोपाल में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परिवर्तन रैली को लेकर इंदौर और उज्जैन में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में विभिन्न जिलों के आगमी 10 दिनों के प्रचार कार्यक्रम और 20 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल की रैली को लेकर रणनीति तय की गई। आज इंदौर और उज्जैन में आयोजित 15 जिलों के कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित करते हुए  प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि कालेधन की बात करते करते मोदी जी अब कैशलेस की बात करने लग गए हैं,  जबकि वास्तविकता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 24% आदिवासी निवास करते हैं और मध्यप्रदेश में साक्षरता का प्रतिशत भी बहुत कम है,  ऐसे में कैशलेश की बात करना वास्तविकता से बहुत दूर है। पंचर वाला, सब्जी वाला, चायवाला के लिए यह संभव नहीं है। दरअसल मोदी जी पेटीएम और अन्य कार्ड वाली कंपनी को अनैतिक तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए कैशलेश को आम जनता पर थोप रहे हैं। मोदी जी को लोगों की परेशानियां नहीं दिखाई दे रही है। अभी तक नोट बंदी के कारण करीब 85 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इन लोगों के मौतों का जिम्मेदार कौन है?​केजरीवाल की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह,   परिवर्तन के लिए तैयार है मध्यप्रदेश: आलोक अग्रवाल | New India Timesहर बात को देशभक्ति से जोड़ना मोदी जी की गैर बयानी है तथा विरोध करने वालों को देशद्रोही कहना गलत है। लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात कहने का हक़ होता है।

नोट बंदी की सच्चाई यह है नोटबंदी की आड़ में मोदी सरकार  बड़े बड़े उद्योगपतियों का 8 लाख करोड माफ़ करना चाहती है और इसी घोटाले को जनता के बीच लाने के लिए अरविन्द केजरीवाल भोपाल में 20 दिसम्बर को परिवर्तन रैली करने जा रहे हैं।
तैयारी बैठक में सभी जिला ने 20 दिसंबर की रैली को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और यह प्रण लिया गया कि पुरे प्रदेश के आप कार्यकर्ता 20 दिसंबर को बड़ी संख्या में भोपाल पहुँचेगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.