राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत मढ़ी जमुनिया की कई साल पुरानी बिजली की लाइन जर्जर हालात को बयां कर रही है। यहां वर्षों पुराने तार जगह-जगह से टूट रहे हैं लेकिन इन्हीं बिजली की तारों से काम चलाया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के खेतों में तार पड़े हैं जिससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि करंट का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
यहां आए दिन बरसों पुराने जर्जर बिजली लाइन के तार टूट कर गिर जाते हैं। ऐसा लगता है कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़ी जन हानि का इंतजार कर रहे हैं। टूटे तार के संबंध में बिधुत विभाग के लाइनमैन राधे प्रजापति का कहना है कि सुधार किया जाएगा परन्तु आज तक कोई सुघार नहीं किया गया। इस संबंध वरिष्ठ अधिकारी को फोन लगाया तो फोन बंद मिला।
