काशीराम पावरा बनाएंगे राज्य में सर्वाधिक वोट लेने का कीर्तिमान, होंगे विजयी: राहुल रंधे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

काशीराम पावरा बनाएंगे राज्य में सर्वाधिक वोट लेने का कीर्तिमान, होंगे विजयी: राहुल रंधे | New India Times

भाजपा शिवसेना महागठबंधन के प्रत्याशी काशीराम पावर के प्रचार हेतु शिरपुर तहसील के बोराडी परिसर में भाजपा तहसील अध्यक्ष राहुल ऱंधे के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। इस दौरान रंधे ने व्यापक जनसंपर्क दौरा कर उपस्थित नागरिकों को महा युति उम्मीदवार काशीराम पावर को भारी बहुमत से निर्वाचित करने का आह्वान किया।

बोराडी स्थित राममंदिर परीसर में भाजपा, शिवसेना, आर.पी.आय. (आ.गट) महायुती के अधिकृत प्रत्याशी काशिराम पावरा को जिताने के लिए विजय संकल्प यात्रा प्रचार रैली में भाजपा तालुकाध्यक्ष राहुल रंधे, उद्योगपती तपनभाई पटेल की प्रमुख उपस्थिति में निकाली गई। इस दौरान भाजपा तहसील अध्यक्ष राहुल रंधे ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस कर महायुति के उम्मीदवार काशीराम पावरा को अधिक से अधिक वोटों के माध्यम से जिता कर महाराष्ट्र में सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वालों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर पावरा को जिताने का प्रयास करने की अपील की।

काशीराम पावरा बनाएंगे राज्य में सर्वाधिक वोट लेने का कीर्तिमान, होंगे विजयी: राहुल रंधे | New India Times

इस दौरान डॉ. मनोज महाजन, जि.प.सदस्य प्रकाश पावरा, भाजपा आदिवासी आघाडी जिला अध्यक्ष रमेश वसावे, दिनेश पावरा, भरत पावरा, भटू माळी, पूर्व सभापती वसंत पावरा, सखाराम पावरा, जगन पावरा, जयवंत पाडवी, रमन पावरा, खिवल्या पावरा, राजेंद्र पाटील, गुलाबराव मालचे, निलेश महाजन, मोगेश पावरा, दिपक पावरा, दरबार बंजारा, संतोष पावरा, गौतम सोनवणे, भाजपा पदधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव की पार्श्वभूमी पर बोराडी सहित सातपुडा समीपवर्ती इलाकों में भारतीय जनता पार्टी उमेदवार काशिराम पावरा के समर्थन में प्रसार रॅली की सुरुवात बोराडी गाव से हुई. इसके बाद बुडकी, नवागांव, वाकपाडा, चाकडू, फत्तेपूर, बोरपाणी, मालकातर, मिटगांव, गधडदेव, आंबाडूक, रोषमाळ, रामपूरा, पिप्रीपाडा, टाक्यापाणी, कोडीद, सजगार व चिंचपाणी आदि ग्रामीणों ने विजय संकल्प रैली का भव्य स्वागत किया और पावरा को जिताने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.