शरद पूर्णिमा महोत्सव में किया गया गरबा रास व महाप्रसादी का वितरण | New India Times

रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

शरद पूर्णिमा महोत्सव में किया गया गरबा रास व महाप्रसादी का वितरण | New India Times

सज्जनगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान के डूंगरा छोटा में शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत भव्य गरबा रास और महाप्रसादी का वितरण की गई।
सज्जनगढ़ उपखंड क्षेत्र के डूंगरा छोटा में शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत जय अंबे गरबा मंडल के तत्वाधान में हॉस्पिटल चौराहे पर भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया कार्यक्रम के पूर्व में रात्रि 8:00 बजे सामूहिक आरती की गई ओर राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में कलाकारों का श्री आदर्श नवयुवक मंडल श्री जय अंबे गरबा नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा कलाकारों का तिलक लगाकर के और दुपट्टा पहनाकर के स्वागत किया गया और पंचाल समाज के अध्यक्ष श्री संजय पंचाल द्वारा समस्त कलाकारों गांव से पधारे हुए तमाम नागरिकों का शब्द सुमन के द्वारा स्वागत किया गया
गुजरात से विसनगर कर की प्रख्यात टीम रंगम बीट्स द्वारा कला की प्रस्तुति दी गई
मिथुन कंसारा के नेतृत्व में गायक कलाकार गीतांजलि कंसारा, भावेश शाह, जीतू भाई, विशेष रूप से बाल कलाकार के रूप में 10 वर्षीय बालक प्रियांश कंसारा, के द्वारा ढोल पर ओरगन पैड पर प्रदीप दांतला, अर्पण भाई शाह की शानदार प्रस्तुति
गरबा खेलने के लिए आस-पास के गांव सज्जनगढ़, कुशलगढ़, बड़ा डूंगरा, बावड़ी पड़ा, इसके अलावा आदि अन्य छोटे-मोटे गांव और नजदीकी स्टेट होने से मध्यप्रदेश और गुजरात से भी गरबा खेलने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आदर्श नवयुवक मंडल छोटा डूंगरा द्वारा डेढ़ क्विंटल खिर की महाप्रसादी वितरण की गई, संजय मोतीलाल पंचाल द्वारा शितल जल की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए श्री विपुल महाविद्यालय और श्री बापूलाल लबाना द्वारा कपड़े की थैलियां वितरित की गई और तमाम व्यापारी वर्ग को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए सहयोग की अपील की और महिलाओं से निवेदन किया कि आपकी पुरानी साड़ियां हमें दो हम आपको कपड़े की थैलियां देंगे। कार्यक्रम के अंत में पारितोषिक वितरण किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रहलाद, विपुल, सचिन, संदीप, राहुल, अक्षय, योगेश, अजय ,रोहित , जयदीप, भुरा, और आदर्श नवयुवक मंडल एव जय अंबे गरबा मंडल के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
कार्यक्रम का संचालन बापू लाल और संजय पंचाल ने किया और आभार व्यक्त प्रहलाद लबाना ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.