प्राथमिक शाला करोंदयाई के जर्जर भवन में शिक्षा लेने को मजबूर हैं बच्चे | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्राथमिक शाला करोंदयाई के जर्जर भवन में शिक्षा लेने को मजबूर हैं बच्चे | New India Times

देवरी क्षेत्र के चरगुवा पंचायत के ग्राम करोंदयाई में बना स्कूल भवन जर्जर हो गया है जिसमें बच्चों की दर्ज संख्या 33 है। स्कूल में यह हाल हैै कि स्कूल का भवन दरारो में तब्दील हो गया है। छ्प्पर से आये दिन परतें गिरती रहती हैं और बच्चो की जान जाेखिम में बनी रहती है। बरसात में स्कूल में बच्चों का स्कूल भवन में वैठकर शिक्षा लेना दूभर हो जाता है। जब प्रधानाध्यापक रामेश्वर लोधी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया गया कि दो वर्ष हो गये हैं ऐसी स्थिति को व उनके द्वारा बीआरसी सर को दो बार लिखित आवेदन देकर जर्जर स्थिति के बारे में अवगत कराया गया है मगर आश्वासन मात्र मिला निराकरण अभी तक नहीं हुआ। स्कूल में हैंडपंप लगा था तो बिगडने पर शिकायत की गई थी तो पीएचई विभाग द्वारा हेडपंप सुधारने की बजाए पूरा हेडपंप नल उखाड़ कर ले गये। स्कूल के बच्चों को पीने के पानी के लिये करीब 300 मीटर दूर लगे ग्राम के नल पर जाने को मजबूर हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.