पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधीर रंजन मोहंती शनिवार को ग्वालियर पहुंचने पर ग्वालियर विमानतल पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। शनिवार को दोपहर लगभग 1.30 बजे वे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर आए।
विमानतल पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एम बी ओझा, आईजी ग्वालियर रेंज श्री राजाबाबू सिंह, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। विमानतल पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने भी मुख्य सचिव को पुष्प-गुच्छ भेंट किए। मुख्य सचिव श्री मोहंती ग्वालियर में सिंधिया कन्या विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह एवं अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
