दो युवकों की मौत के मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दो युवकों की मौत के मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड | New India Times

अगस्त माह में बसई डांग थाना क्षेत्र में सहरौन मोड़ पर हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले में बसई डांग थाने के 6 पुलिसकर्मियों को एसपी ने शुक्रवार दोपहर को निलम्बित कर दिया है जबकि बसई डांग थाना प्रभारी हीरालाल मीणा तथा एसपी के सुरक्षाकर्मी रूपेन्द्र सिंह को पूर्व में ही निलम्बित किया जा चुका है।

एसपी ने जारी किए आदेश

अगस्त माह में बसई डांग थाना क्षेत्र में सहरौन मोड़ पर हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले में बसई डांग थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने शुक्रवार दोपहर को निलम्बित कर दिया। जबकि बसई डांग थाना प्रभारी हीरालाल मीणा तथा एसपी के सुरक्षाकर्मी रूपेन्द्र सिंह को पूर्व में ही निलम्बित किया जा चुका है। गुर्जर प्रतिनिधियों की ओर से 11 अक्टूबर से दी गई आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए उनकी यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मीडिया को बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश तथा डीआईजी भरतपुर रेंज लक्ष्मण गौड से चर्चा के बाद बसई डांग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कम्पोटर, कांस्टेबल निरंजन, राजेन्द्र, दशरथ, मनोज तथा रवीन्द्र को निलम्बित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने दस दिन में उनकी मांगे पूरी करने का ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी थी। इनमें से अधिकांश मांगें राज्य सरकार स्तर की थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.