चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शिक्षण मंडल लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

 शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शिक्षण मंडल लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesचाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल प्राइमरी विभाग की पुनर्मान्यता हेतु पैसे की मांग करने वाले भिवंडी शिक्षण मंडल के लिपिक को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।​चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए शिक्षण मंडल लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार चाचा नेहरू हिंदी हायस्कुल में व्यवस्थापन  पद पर कार्यरत प्रदीप अन्ना पाले ने विगत सप्ताह प्राइमरी विभाग के पुनर्मान्यता हेतु भिवंडी शिक्षण मंडल में प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव पास करने के एवज में शिक्षण मंडल लिपिक अविनाश वारघडे ने प्रदीप अन्ना पाले से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत प्रदीप अन्ना पाले द्वारा ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो  किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए  ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक  बालकृष्ण सावंत ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर रिश्वत की पहली किश्त चार हजार रुपये स्वीकारते हुए लिपिक को धरदबोचा है। उक्त संदर्भ में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने शहर पुलिस स्टेशन मे लिपिक अविनाश वारघडे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है तथा शिक्षण मंडल कार्यालय में जांच कर रही है। 

By nit