शराब दुकान के खिलाफ सिखों ने प्रदर्शन करते हुए किया चक्काजाम | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​
शराब दुकान के खिलाफ सिखों ने प्रदर्शन करते हुए किया चक्काजाम | New India Timesमध्यप्रदेश के हरदा जिले में हरदा शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा की दीवार से सटकर देसी शराब दुकान और बाजू में खोली गई विदेशी शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सिख समाज के लोगों ने तीव्र प्रदर्शन करते हुए सोमवार को चक्काजाम किया। ​शराब दुकान के खिलाफ सिखों ने प्रदर्शन करते हुए किया चक्काजाम | New India Timesसैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने दोनों तरफ की सडक़ों को बंद करके शराब दुकानों के सामने प्रदर्शन कर जबर्दस्त विरोध किया और साथ ही दुकानों के भीतर घुसकर तोडफ़ोड़ की गई। इस दौरान उन्होंने सेंटमैरी स्कूल के सामने टेंट लगाया। घटना की सूचना पर नगर निरीक्षक पंकज त्यागी बल के साथ पहुंचे। वहीं तहसीलदार बैधनाथ वासनिक ने आकर लोगों को समझाया। लेकिन लोग दुकान हटाने की बात को लेकर अड़े रहे। लगभग दो घंटे तक मार्ग से बस, ऑटो सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। इसी बीच समाज के युवाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए देसी और विदेशी शराब दुकानों की शटर गिराते हुए दुकाने बंद की। लोगों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने आकर युवाओं को वहां से हटाया। टीआई त्यागी और तहसीलदार वासनिक ने समाज के वरिष्ठ लोगों से चर्चा कर दो दिनों में दुकानों को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सडक़ पर लगाया टेंट हटाया और आंदोलन समाप्त किया।

By nit