बिजरौल में धूमधाम से मनाई गई वीर शहीद बाबा शाहमल की 229वीं जयंती, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाले देश के महान सपूत और 1857 की क्रांति के महानायक वीर शहीद क्रांतिकारी बाबा शाहमल जी की 229वीं जन्म जयंती उनके गांव बिजरौल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज, बिजरौल में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक के सुपुत्र एवं प्रमुख समाजसेवी साहिल मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह में सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बाबा शाहमल जी की आत्मा की शांति एवं देश की उन्नति के लिए आहुति दी। इसके उपरांत बाबा शाहमल के वंशज एवं समारोह के आयोजक इज्जत परिवार से पूर्व कमांडो रमेश फौजी व उनकी टीम ने आए अतिथियों का पटका, फूल-माला एवं चादर पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने बाबा शाहमल की वीरता और महानता पर प्रकाश डाला तथा शानदार आयोजन के लिए रमेश फौजी व उनकी टीम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महक सिंह ने की।

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन (बागपत), चौधरी जयपाल सिंह, खाप चौधरी विराज, धर्मप्रकाश मलिक, खाप चौधरी बालिस्ट सांगवान, श्रीभगवान, बलवीर सिंह भूत, सत्यवीर सिरसली, धमेन्द्र मलिक, सुभाष पहलवान, अंकित चेयरमैन, विनोद खेड़ा, नरेश, प्रभात राणा, प्रज्ञा चौधरी, मनोज, योगाचार्य मुकेश मलिक, सुरेन्द्र दरोगा, अमित वेनीवाल सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रमेश फौजी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में हजारों लोगों ने बाबा शाहमल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By nit