भोगांव में तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन रहा जारी | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

भोगांव में तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन रहा जारी | New India Times

तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रर्दशन कर रहे लेखपालों को संबोधित करते हुये पूर्व अध्यक्ष रविदास वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी पांच मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक वह अपने कन्नौज के लेखपालों के लिये संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ के प्रदेश स्तरीय नेताओं से चल रही वार्ता के साथ जो भी निर्णय लिया जायेगा उसके अनुसार ही लेखपाल अपना निर्णय लेंगे।

इस मौके पर सचिव प्रदीप कुमार सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, सुमित सिंह, प्रीति यादव, पायल गुप्ता, असित यादव, अंकुर यादव, नवनीत, हरवेश सिंह, सी0पी0सिंह, सचिन शर्मा, बृजेश कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार, ललित कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.